Sawan 2023: सावन के सोमवार के अलावा ये 10 तिथियां शिव की पूजा के लिए खास, जानें कैसे करें जलाभिषेक

India News (इंडिया न्यूज़) धर्म डेस्क, Sawan 2023: देवों के देव महादेव का सबसे प्रिय सावन का महीना 4 जूलाई को शुरु होने जा रहा है। हिंदू धर्म में सावन का पूरा महीना किसी त्यौहार की तरह होता है। इस महीने में शिव भक्त उनकी भक्ति में लीन रहते हैं। सावन के महीने में सोमवार के दिन का विशेष महत्व है। हालांकि सावन के पूरे महीने में शिव का जलाभिषेक किया जाता है, मान्यता है कि सावन सोमवार का व्रत रखकर शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने वालों पर शिव की विशेष कृपा रहती है। 4 जुलाई से शुरु होगा सावन पूरे दो महीनों को होगा सावन मास वैसे तो भोले बाबा की पूजा अर्चना करना सबसे सरल होता है। शिव अपने भक्तों से किसी भी तरह प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन शिव की पूजा अर्चना कुछ नियम के साथ किए जाए तो भोले बाबा की अपने भक्तों पर कृपा बहुत बरशती है। इस प्रकार हैं सावन 2023 प्रमुख तिथियां इस बार सावन की प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं- मौना पंचमी 7 जुलाई 2023 होगी, शुक्र प्रदोष व्रत 14 जुलाई शुक्रवार को होगा, सावन शिवरात्रि 15 जुलाई दिन शनिवार होगी, सावन अमावस्या 17 जुलाई दिन सोमवार, रवि प्रदोष व्...